[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में निराश्रित गोवंश को गोशाला भेजा:नगर पालिका ने चलाया अभियान, शहर में आमजन को मिलेगी राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में निराश्रित गोवंश को गोशाला भेजा:नगर पालिका ने चलाया अभियान, शहर में आमजन को मिलेगी राहत

नीमकाथाना में निराश्रित गोवंश को गोशाला भेजा:नगर पालिका ने चलाया अभियान, शहर में आमजन को मिलेगी राहत

नीमकाथाना : नीमकाथाना नगर पालिका ने शहर को निराश्रित गोवंश से मुक्त कराने का अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को नगर पालिका क्षेत्र से बाहर स्थित गौशालाओं में भेजा जा रहा है।

पशुओं के जमावड़े से आवागमन हो रहा बाधित

यह कदम आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। पिछले कुछ समय से शहर के मुख्य मार्गों, चौराहों और बाजारों में निराश्रित पशुओं के जमावड़े के कारण यातायात बाधित हो रहा था, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। गौशालाओं में इन पशुओं के लिए पौष्टिक चारा, शुद्ध पानी और धूप तथा मौसम की मार से बचाने के लिए छायादार शेड की व्यवस्था की जा रही है। यह पहल बेसहारा पशुओं के कल्याण को भी सुनिश्चित करती है।

अभियान में सहयोग की अपील

नगर पालिका नीमकाथाना के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शहर के सुनियोजित विकास और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इससे नागरिकों को आवारा पशुओं की समस्या से निजात मिलेगी और निराश्रित गोवंश को भी सुरक्षित तथा अनुकूल वातावरण मिल सकेगा। नगर पालिका प्रशासन ने आमजन और स्थानीय व्यापारियों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है, ताकि शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके।

Related Articles