पानी के लिए टंकी पर चढ़े युवक:समस्या के समाधान की मांग की, बोले-15 दिन से लोग परेशान
पानी के लिए टंकी पर चढ़े युवक:समस्या के समाधान की मांग की, बोले-15 दिन से लोग परेशान
सादुलपुर : सादुलपुर की ग्राम पंचायत ददरेवा में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गए। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले करीब 15 दिनों से गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया
ग्रामीण परमोद पुनिया ने बताया कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। लोगों को दूर-दराज से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ ग्रामीणों ने पानी की टंकी पर चढ़कर अपना विरोध दर्ज कराया।
समाधान नहीं होने पर तक आंदोलन जारी रहेगा-युवक
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक पेयजल समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर गांव में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि पानी हर नागरिक का मूल अधिकार है और इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। इस मामले में प्रशासन की ओर से कार्रवाई का ग्रामीणों को इंतजार है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2202258


