चूरू के मुर्गा फार्म में दिखा सात फीट का कोबरा:स्नेक रेस्क्यू टीम ने पकड़कर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा
चूरू के मुर्गा फार्म में दिखा सात फीट का कोबरा:स्नेक रेस्क्यू टीम ने पकड़कर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा
चूरू : चूरू के साहवा में तारानगर-साहवा सड़क मार्ग पर स्थित एक खेत में बने मुर्गा फार्म में सोमवार दोपहर हड़कंप मच गया। यहां करीब सात फीट लंबा एक काला कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर फार्म पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। उन्होंने तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दी।
सूचना मिलने पर स्नेक रेस्क्यू टीम के सदस्य नंदू नागवान और किशन शर्मा मौके पर पहुंचे। दोनों युवाओं ने सावधानी और कुशलता से कोबरा को सुरक्षित तरीके से काबू में किया। रेस्क्यू के दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने बताया कि गर्मी और मौसम में बदलाव के कारण सांप अक्सर अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं और आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में लोगों को घबराने के बजाय विशेषज्ञों को सूचना देनी चाहिए।
नंदू नागवान और किशन शर्मा लंबे समय से स्नेक रेस्क्यू का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अब तक हजारों सांपों और अन्य वन्य जीवों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें प्राकृतिक आवास में छोड़ा है। टीम ने कोबरा को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया। रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर उन्हें मारने के बजाय वन्यजीव संरक्षण की भावना रखते हुए रेस्क्यू टीम या संबंधित विभाग को सूचना दें, ताकि बेजुबान जीवों की जान बचाई जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2202258


