[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी का झांसा देकर 2.67 लाख रुपए की ठगी:कोर्ट के आदेश पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

शादी का झांसा देकर 2.67 लाख रुपए की ठगी:कोर्ट के आदेश पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर 2.67 लाख रुपए की ठगी:कोर्ट के आदेश पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

सादुलपुर : सादुलपुर में शादी का झांसा देकर एक मजदूर से लाखों रुपए की ठगी और फर्जी पहचान के आधार पर शादी करवाने का मामला सामने आया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, राजगढ़ के आदेश पर राजगढ़ थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ परिवाद दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के खर्च के नाम पर मंगवाए पैसे

वार्ड नंबर 13 निवासी परिवादी मुकेश लुहार ने कोर्ट में पेश परिवाद में बताया-नुहंद निवासी देवेंद्र और उसकी पत्नी मोनिका ने उसे उत्तर प्रदेश में शादी करवाने का भरोसा दिलाया था। आरोप है कि शादी के खर्च के नाम पर उससे पहले ऑनलाइन राशि मंगवाई गई।

जनवरी 2026 में कराई शादी

बाद में राजगढ़ पुलिस से जानकारी मिली कि जिस युवती से मुकेश की शादी करवाई गई थी, उसका नाम ‘साधना’ नहीं बल्कि ‘प्रतिभा’ है। वह सितंबर 2025 से अपने घर से लापता थी और उसकी गुमशुदगी उत्तर प्रदेश के एक थाने में दर्ज थी।

ठगी का मामला दर्ज कराया

परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर उससे शादी करवाई और लाखों रुपए ठग लिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने देवेंद्र, मोनिका, प्रतिभा उर्फ साधना, साधना उर्फ प्रीति, नागेंद्र और अनीता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता का परीक्षण किया जा रहा है।

Related Articles