उद्योगपति मोहन गोयनका को श्रद्धांजलि
डूंडलोद में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग भी हुए शामिल
डूंडलोद : कस्बे के सामुदायिक भवन में प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी मोहन गोयनका की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
स्वर्गीय मोहन गोयनका का 4 जून को चेन्नई में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे उद्योग जगत में अपने योगदान के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और लोकहित कार्यों के लिए भी व्यापक रूप से पहचाने जाते थे।
श्रद्धांजलि सभा में डॉ. दया शंकर जांगिड़, राघवेंद्र सिंह बोनी बना, मुकेश पारीक, सुरेश नुवावाला, भीम सिंह, बहादुर सिंह शेखावत, राधेश्याम सैनी, हरफूल सिंह पूनिया, ललित अग्रवाल, शेर सिंह धाभाई तथा महेंद्र पाराशर सहित कई वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और लोक कल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने बताया कि मोहन गोयनका ने शिक्षा, सामाजिक सेवा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वे हर वर्ष उन्नत किस्म के बीजों का निःशुल्क वितरण करवाते थे। इसके अलावा क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु उन्होंने हेरिटेज संरक्षण में विशेष भूमिका निभाई और संग्रहालय की स्थापना कर इतिहास को सहेजने का महत्वपूर्ण कार्य किया। सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2201474


