बालास गांव में पेड़ में लगी आग:बिजली लाइन से शॉर्ट सर्किट, गौ रक्षक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
बालास गांव में पेड़ में लगी आग:बिजली लाइन से शॉर्ट सर्किट, गौ रक्षक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
बुहाना : बुहाना के बालास गांव में आंधी और बारिश के बाद एक पेड़ में आग लग गई। स्थानीय गौ रक्षक प्रवीण यादव की सतर्कता और बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। आंधी-बारिश के दौरान पेड़ बिजली की लाइन के संपर्क में आ गया था। इससे शॉर्ट सर्किट हुआ और पेड़ में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख गौ रक्षक प्रवीण यादव तुरंत मौके पर पहुंचे।
प्रवीण यादव ने स्थिति की गंभीरता समझते हुए बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) को फोन पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने तत्काल संबंधित लाइन की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी।
इससे आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया और संभावित बड़ा नुकसान टल गया। प्रवीण यादव ने बताया कि यदि समय पर बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाती, तो आग आसपास के घरों, खेतों और फसलों तक फैल सकती थी, जिससे भारी नुकसान होने की आशंका थी।
ग्रामीणों ने समय पर कार्रवाई करने के लिए प्रवीण यादव और बिजली विभाग की सराहना की। उन्होंने इसे सतर्कता और जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2201023


