बस रोककर तोड़फोड़, कंडक्टर से 22 हजार लूटे:राजलदेसर में परसनेऊ फांटा के पास की घटना
बस रोककर तोड़फोड़, कंडक्टर से 22 हजार लूटे:राजलदेसर में परसनेऊ फांटा के पास की घटना
चूरू : चूरू जिले के राजलदेसर क्षेत्र में एक निजी बस को जबरन रोककर उसमें तोड़फोड़ की गई और कंडक्टर से 22 हजार रुपए लूट लिए गए। यह घटना 6 जून की देर रात परसनेऊ फांटा के पास हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीकानेर निवासी अमरसिंह राजपूत ने राजलदेसर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बस जयपुर-बीकानेर मार्ग पर चलती है। 6 जून की रात करीब ढाई बजे जब बस परसनेऊ फांटा के पास पहुंची, तो एक बोलेरो कैम्पर में सवार पांच-छह लोगों ने उसे रोक लिया।
बस कर्मचारियों में डर का माहौल
आरोपियों ने बस में घुसकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। इसके बाद उन्होंने बस के कंडक्टर की जेब से 22 हजार रुपए निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। इस घटना से बस कर्मचारियों में भय का माहौल है।
राजलदेसर पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे ASI रोशनलाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पड़ताल की जा रही है। पुलिस आसपास के साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2201021


