वार्ड 36 में नालियां चोक, सड़कें कीचड़ से खराब:बीमारियों का खतरा; गांधी बाल विद्या मंदिर से सिद्धमुख मोड़ तक फैला पानी
वार्ड 36 में नालियां चोक, सड़कें कीचड़ से खराब:बीमारियों का खतरा; गांधी बाल विद्या मंदिर से सिद्धमुख मोड़ तक फैला पानी
सादुलपुर : नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 36 में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांधी बाल विद्या मंदिर से सिद्धमुख मोड़ की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर नालियां महीनों से कीचड़ और गंदे पानी से भरी पड़ी हैं। नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल रहा है, जिससे जगह-जगह कीचड़ जमा हो गया है। इस स्थिति के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।

बीमारियों का खतरा- पूर्व पार्षद
समस्या से अवगत कराया समाधान नहीं
प्रजापत ने बताया कि नगरपालिका प्रशासन को इस समस्या के बारे में कई बार मौखिक और लिखित रूप में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि गत दिनों पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया द्वारा नगरपालिका राजगढ़ के घेराव के दौरान भी वार्ड 36 की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था, फिर भी हालात नहीं सुधरे।
स्थानीय लोगों ने नगरपालिका से तत्काल नालियों की सफाई करवाने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और स्वास्थ्य संबंधी खतरों को टाला जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2201064


