भाजपा की संगठनात्मक बैठक में आगामी रणनीति पर मंथन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण
भाजपा की संगठनात्मक बैठक में आगामी रणनीति पर मंथन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी झुंझुनूं शहर की मासिक संगठनात्मक बैठक शहर कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, आपसी समन्वय और जनसंपर्क गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। बैठक में सीए लोकेश अग्रवाल, ललित जोशी, रवि लांबा, ख्यालीराम कुमावत, पंकज बावलिया, पारस सैन, मनोहर लाल धूपिया, दीपक स्वामी, रामनिवास सैनी, संजय भार्गव, संदीप गोयल, विनोद गरवा, शंभू नेहरा और सौरभ जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मुनि आश्रम में पौधारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2200965


