[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू के भारतीय खाद्य निगम में शराब पार्टी के बाद हुई फ-फ़ा! – गोदाम को समझ रखा है घर की खेती?


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू के भारतीय खाद्य निगम में शराब पार्टी के बाद हुई फ-फ़ा! – गोदाम को समझ रखा है घर की खेती?

जिला प्रशासन क्यों है बेखबर? : बीकानेर से आएगी जांच करने के लिए टीम..!!

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला मुख्यालय पर भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में हमेशा शराब पार्टी तो चलती ही रहती है। लेकिन पिछली रात को दामों के लेन देन को लेकर विवाद गहरा गया और बात मुख्य सड़क तक पहुंच गई। आसपास दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार रात्रि दस बजे के लगभग गोदाम में खुलेआम दारू पीने का कार्यक्रम चल रहा था। गोदाम के आगे से आने जाने वाले लोग आश्चर्यचकित थे। परन्तु कह दे कौन? गोदाम को तो वहां तैनात शराबी ने घर की खेती समझ रखा है।

कुछ देर बाद ही मामला सड़क पर आ गया। सुनने में आया कि एक हज़ार रुपए की दारू पिला दी, और भी दाम दे दिए उसके बाद भी गेहूं का ट्रक नहीं पहुंचा। उसके बाद भंयकर रूप से फ़ फ़ा होने लगी। आवाज़ आ रही थी कि बीकानेर से पहले किसी भी अधिकारी की औकात नहीं कि गोदाम में क़दम रख दे। उसी समय मीडियाकर्मी की नज़र पड़ी और फोटो ली तो सभी अपनी कारों में सवार होकर भाग गए।

इस मामले में जिला प्रशासन क्यों है बेखबर? पहले भी यहां एक महिला कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आ चुका है। आरोपी अधिकारी को पुलिस दबोच भी चुकी है। उसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। सुना है कि आरोपी अधिकारी के परिवार वाले भी उससे दुखी हैं। मोहल्ले में रोज मार खाता है। कुल मिलाकर पीएम नरेन्द्र मोदी जी का नाम खराब कर रहे हैं, भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी। बीकानेर से टीम के आने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि चूरू में तो खात ई खात बताई जा रही है। यह खात सिर्फ भ्रष्टाचार की फ़सल ही उगा सकती है।

Related Articles