[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कन्हैया की बाल लीलाओं से गूंजा श्रीराम मंदिर, गिरिराज पूजन में उमड़ा आस्था का सैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कन्हैया की बाल लीलाओं से गूंजा श्रीराम मंदिर, गिरिराज पूजन में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालु हुए भाव-विभोर; आज रुक्मिणी मंगल उत्सव और भव्य हरि कृपा संकीर्तन का होगा आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : स्टेशन रोड स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के पांचवें दिन रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। वृंदावन से पधारे कथा व्यास हरीश ठाकुर ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी, गोप-गोपियों के साथ बाल क्रीड़ाओं और अन्य दिव्य प्रसंगों का ऐसा जीवंत चित्रण किया गया कि पूरा कथा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। गोपियों की मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

कथा व्यास ने कहा कि भगवान की बाल लीलाएं केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीव और ईश्वर के बीच सहज प्रेम, समर्पण और भक्ति का संदेश देती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से जीवन में प्रेम, सेवा और भक्ति को अपनाने का आह्वान किया।

इसके बाद गिरिराज पूजन (गोवर्धन पूजा) का भव्य आयोजन हुआ। छप्पन भोग अर्पित किए गए और आकर्षक आरती के साथ श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए झूमते नजर आए।

आज सजेगी भजनों की महफिल

कथा महोत्सव के तहत सोमवार रात्रि 8 बजे से “श्री हरि कृपा संकीर्तन” का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक मन्नत शर्मा (कानपुर), राम त्रिपाठी (कानपुर), मेहुल शर्मा, अनुज गोयल और राकेश दाधीच अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों ने अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) के इस विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा, रुक्मिणी मंगल उत्सव एवं संकीर्तन में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Related Articles