[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस लाइन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, पुलिसकर्मियों ने उठाया लाभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पुलिस लाइन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, पुलिसकर्मियों ने उठाया लाभ

पुलिस लाइन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, पुलिसकर्मियों ने उठाया लाभ

झुंझुनूं : जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में एपेक्स स्काईलाइन अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर आवश्यक सलाह दी। साथ ही रक्तचाप, शुगर सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं।

चिकित्सकों ने स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व पर भी जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों ने शिविर को स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

Related Articles