[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पत्नी की पुण्यतिथि पर पति एवं पुत्रों ने की गौसेवा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पत्नी की पुण्यतिथि पर पति एवं पुत्रों ने की गौसेवा

गायों को खिलाया दलिया-गुड़

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : बावड़ी निवासी पूसाराम खींची ने अपनी पत्नी की द्वितीय पुण्यतिथि को सेवा और पुण्य कार्यों के माध्यम से यादगार बनाने की परंपरा को निभाते हुए उन्होंने एवं उनके परिवार ने स्वर्गीय तुलसी देवी उर्फ दड़की देवी की पुण्यतिथि पर जीणमाता स्थित गौशाला में पहुंचकर गौसेवा की। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने गायों को 3 क्विंटल 11 किलो दलिया एवं गुड़ खिलाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा गौसेवा का संदेश दिया। जानकारी के अनुसार पूसाराम खींची अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय तुलसी देवी उर्फ दड़की देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पुत्र कैलाश चंद्र खींची, प्रकाश चंद खींची, श्रवण कुमार खींची एवं संदीप खींची एवं पुत्रवधु निकिता के साथ जीणमाता स्थित गौशाला पहुंचे।

यहां परिवार ने गौमाता की पूजा-अर्चना कर उनके लिए दलिया एवं गुड़ की व्यवस्था की तथा अपने हाथों से गायों को खिलाया। परिवारजनों ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गौसेवा को विशेष महत्व दिया गया है। गौसेवा से न केवल धार्मिक पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि समाज में सेवा, करुणा और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का भी संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि दिवंगत तुलसी देवी का स्वभाव धार्मिक एवं सेवाभावी था। उनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष समाजहित एवं धर्मार्थ कार्य किए जाते हैं। इस अवसर पर गौशाला परिसर में उपस्थित लोगों ने भी परिवार के इस सेवा कार्य की सराहना की। गौशाला प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से गौशालाओं को सहयोग मिलता है और लोगों में गौसंवर्धन एवं गौसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

पुण्यतिथि के अवसर पर परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा समाज में सेवा और सद्भावना के कार्यों को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सेवा का भाव देखने को मिला।

Related Articles