सरदारशहर के नाहरसरा में कम वोल्टेज से ग्रामीण परेशान:बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की चेतावनी
सरदारशहर के नाहरसरा में कम वोल्टेज से ग्रामीण परेशान:बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की चेतावनी
सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड के नाहरसरा गांव में कम वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में कई महीनों से कम वोल्टेज पर बिजली मिल रही है, जिससे कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीण दानाराम बांगड़वा ने आरोप लगाया कि जीएसएस पर अर्थिंग सही न होने के कारण यह समस्या बनी हुई है।
इस कारण नाहरसरा गांव के 300 से अधिक कृषि कनेक्शनों पर लगी मोटरें ठीक से नहीं चल पा रही हैं। कम वोल्टेज से मोटरों के जलने का खतरा भी बना रहता है। इस प्रदर्शन में दानाराम बांगड़वा, मनोहर सिंह, फारुख खान, मुकेश, ढोलूखां, गोपीराम कड़वासरा, महबूब खान, राजूराम कड़वासरा, नौरंगलाल और कप्तान खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
इस संबंध में सरदारशहर के अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार गोयल ने बताया कि विभाग को समस्या की जानकारी मिल चुकी है। तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही इसका स्थायी समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2200714


