कोमल कंवर ने मणिपुर में रचा इतिहास:ब्लैक बेल्ट हासिल कर बनीं राजस्थान की पहली महिला कोच
कोमल कंवर ने मणिपुर में रचा इतिहास:ब्लैक बेल्ट हासिल कर बनीं राजस्थान की पहली महिला कोच
चिड़ावा : कोमल कंवर ने मणिपुर के इंफाल में आयोजित राष्ट्रीय थांग-ता टेक्निकल ऑफिशियल्स एंड कोचेस ट्रेनिंग सेमिनार में ब्लैक बेल्ट हासिल किया है। इस उपलब्धि के बाद वापस लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी थांग-ता खेल की सिल्वर मेडलिस्ट और वर्तमान में राज्य संघ की सचिव कोमल ने इंफाल में हुई कठिन परीक्षा सफलतापूर्वक पास की। इसके साथ ही वो राजस्थान थांग-ता स्टेट संघ की ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाली पहली महिला बन गई हैं।

इस सेमिनार में देशभर के साठ से ज्यादा चुनिंदा ऑफिशियल्स शामिल हुए थे। कोमल ने इस दौरान मैनुअल और डिजिटल स्कोरिंग का विशेष प्रशिक्षण भी पूरा किया। उन्हें वर्ल्ड थांग-ता फेडरेशन के प्रेसिडेंट डॉ. होदीराम प्रेम कुमार और जनरल सेक्रेटरी किरण कुमार सिंह द्वारा प्रमाणित किया गया।
थांग-ता स्टेट एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष ललिता कुछल और टेक्निकल डायरेक्टर उम्मेद सिंह शेखावत सहित खेल संघ के पदाधिकारियों ने कोमल की इस सफलता को जिला व प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। घर पहुंचने पर खेल प्रेमियों ने उनका स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2199880


