[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांसद बृजेंद्र ओला बोले-संसद में उठाऊंगा EWS आरक्षण-सरलीकरण का मुद्दा:झुंझुनूं में बगड़ नगरपालिका के चेयरमैन-वाइस चेयरमैन ने संभाला पदभार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बगड़राजस्थानराज्य

सांसद बृजेंद्र ओला बोले-संसद में उठाऊंगा EWS आरक्षण-सरलीकरण का मुद्दा:झुंझुनूं में बगड़ नगरपालिका के चेयरमैन-वाइस चेयरमैन ने संभाला पदभार

सांसद बृजेंद्र ओला बोले-संसद में उठाऊंगा EWS आरक्षण-सरलीकरण का मुद्दा:झुंझुनूं में बगड़ नगरपालिका के चेयरमैन-वाइस चेयरमैन ने संभाला पदभार

बगड़ : झुंझुनं में बगड़ नगरपालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन राकेश शर्मा और वाइस चेयरमैन अजय सिंह शेखावत ने शनिवार को पदभार संभाला। पदभार और शपथ ग्रहण समारोह में सांसद बृजेंद्र ओला मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर उन्होंने EWS सरलीकरण का मुद्दा संसद में उठाने की बात कही।

समारोह में EWS आरक्षण के नियमों को सरल बनाने की मांग प्रमुखता से उठी थी। इस पर सांसद ने संसद के आगामी सत्र में मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अमित ओला और प्रदेश प्रवक्ता यशवर्धन सिंह शेखावत विशिष्ट अतिथि रहे।

EWS के नियम सरल करने की मांग

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता यशवर्धन सिंह शेखावत ने कहा- आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के युवाओं को केंद्र सरकार की नौकरियों में EWS आरक्षण का लाभ लेने के लिए पात्रता संबंधी संपत्ति की शर्तों का सामना करना पड़ता है। केंद्रीय नौकरियों में भी राजस्थान में लागू सरलीकृत व्यवस्था की तर्ज पर नियम बनाए जाएं।

शेखावत ने कहा- EWS पात्रता में परिवार की वार्षिक आय को प्रमुख आधार बनाया जाना चाहिए और पांच एकड़ कृषि भूमि, 1,000 वर्गफीट आवासीय फ्लैट तथा आवासीय भूखंड से जुड़ी शर्तों पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय नौकरियों में आयु सीमा में छूट, प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन शुल्क में रियायत और परीक्षा के अवसरों में छूट देने की मांग भी रखी।

उन्होंने कहा- प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए, ताकि पात्र युवाओं को अनावश्यक प्रशासनिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। इन मांगों को लेकर पिछले सात वर्षों से जनजागरण और आंदोलन किया जा रहा है।

शेखावत ने सांसद बृजेन्द्र ओला से आग्रह किया कि वे EWS अभ्यर्थियों की इन मांगों को संसद के आगामी सत्र में उठाकर केंद्र सरकार से जवाब मांगें।

स्वागत-सम्मान के साथ संभाला पदभार

समारोह में नवनिर्वाचित चेयरमैन राकेश शर्मा और वाइस चेयरमैन अजय सिंह शेखावत का स्वागत किया गया। अतिथियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका के सदस्यों ने EWS आरक्षण के नियम सरल बनाने की मांग का समर्थन किया।

इस अवसर पर सांसद बृजेन्द्र ओला, कांग्रेस नेता अमित ओला और यशवर्धन सिंह शेखावत सहित अन्य अतिथि तथा नगरपालिका के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin