[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध पिस्टल लेकर वारदात की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अवैध पिस्टल लेकर वारदात की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : जाजोद थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल बरामद की है। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जाजोद थानाधिकारी गिरधारी लाल ने बताया कि अवैध हथियारों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी टीम के सहयोग से कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि लाडपुर से पुजारी का बास जाने वाले मार्ग पर स्थित जोहड़े के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में हथियार लेकर घूम रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और लाडपुर निवासी 22 वर्षीय दक्ष उर्फ पिंटू चौधरी पुत्र मूलचंद चौधरी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। पूछताछ में युवक हथियार रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज और संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी हथियार कहां से लेकर आया था और उसका किसी आपराधिक गतिविधि से संबंध तो नहीं है। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है तथा मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Related Articles