नो-बॉल विवाद में घिरा शहीद स्पोर्ट्स कप फाइनल, मंड्रेला टीम ने छोड़ा मैदान
नो-बॉल विवाद में घिरा शहीद स्पोर्ट्स कप फाइनल, मंड्रेला टीम ने छोड़ा मैदान
मंड्रेला : जाबासर गांव में आयोजित शहीद स्पोर्ट्स कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विवादों के साये में संपन्न हुआ। मंड्रेला और अल सलमाह झुंझुनूं के बीच खेले गए फाइनल में अंतिम ओवर में नो-बॉल के फैसले को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद मंड्रेला टीम ने मैदान छोड़ दिया। आयोजन समिति ने अल सलमाह झुंझुनूं को विजेता घोषित कर दिया।
मंड्रेला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए। जवाब में झुंझुनूं की टीम को आखिरी ओवर में 29 रन चाहिए थे। शुरुआती चार गेंदों पर तीन छक्के लगने के बाद पांचवीं गेंद को अंपायर ने नो-बॉल करार दिया, जिस पर मंड्रेला टीम ने आपत्ति जताई। खिलाड़ियों का आरोप है कि गेंदबाज ने पहले ही अंपायर को गेंदबाजी की दिशा का संकेत दिया था।

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में बहस हुई, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। मंड्रेला टीम ने विरोधस्वरूप मैच छोड़ दिया। खिलाड़ियों ने कहा कि उनका विरोध पुरस्कार राशि को लेकर नहीं, बल्कि खेल में निष्पक्षता और सही निर्णय को लेकर था। वहीं, कई क्रिकेट प्रेमियों ने मामले की निष्पक्ष समीक्षा और वीडियो फुटेज के आधार पर निर्णय की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2199812


