राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ के जर्जर भवन पर उठे सवाल, छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता
सीपीआईएम नेताओं ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में अनियमितताओं के लगाए आरोप
निरीक्षण के दौरान भवन की दीवारों, छतों और अन्य हिस्सों में दरारें देखी गईं। सीपीआईएम नेता महिपाल पूनिया ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि कम समय में भवन का इस स्थिति में पहुंचना गंभीर अनियमितताओं की ओर संकेत करता है। उन्होंने संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी की भूमिका की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एसएफआई जिलाध्यक्ष आशीष पचार ने कहा कि समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं डीवाईएफआई जिला उपाध्यक्ष साहिल खान ने भवन की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच करवाने तथा जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग की।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कपिल चोपड़ा ने भवन की तत्काल मरम्मत कर विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर छात्रों की सुरक्षा को लेकर जन आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अमित शेखावत, रफीक खान, आवेश खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2199777


