[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बकरीद पर यूनियन बैंक बिसाऊ शाखा में प्रवासी भारतीयों का स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बकरीद पर यूनियन बैंक बिसाऊ शाखा में प्रवासी भारतीयों का स्वागत

एनआरआई ग्राहकों को बैंकिंग सुविधाओं की दी जानकारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : बकरीद के अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बिसाऊ शाखा में विदेशों से अपने वतन लौटे प्रवासी भारतीयों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान बैंक परिवार की ओर से एनआरआई ग्राहकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना की गई।

शाखा प्रबंधक दीपक चौधरी ने प्रवासी भारतीयों को बैंक की आधुनिक बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी। वहीं उपशाखा प्रबंधक पंकज मोगा ने एनआरआई ग्राहकों को NRE एवं NRO खातों की विशेषताओं, लाभों और खाता संचालन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया तथा आवश्यकता अनुसार उपयुक्त खाता चुनने की सलाह दी।

बैंक अधिकारियों ने कहा कि प्रवासी भारतीय देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और बैंक उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक दीपक चौधरी, उपशाखा प्रबंधक पंकज मोगा, बैंक स्टाफ तथा बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles