[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देगी ‘संडेज ऑन साइकिल रैली’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देगी ‘संडेज ऑन साइकिल रैली’

आज निकलेगी जन-जागरूकता रैली, नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : बीदासर। स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस थाना बीदासर के तत्वावधान में रविवार सुबह 6:30 बजे “संडेज ऑन साइकिल रैली” का आयोजन किया जाएगा। रैली गांधी चौक से शुरू होकर पुलिस थाना बीदासर तक निकाली जाएगी।

आयोजकों ने युवाओं, विद्यार्थियों, बुजुर्गों एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। रैली का उद्देश्य लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करना, प्रदूषण नियंत्रण का संदेश देना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

रैली के दौरान प्रतिभागियों को यातायात नियमों का पालन करते हुए अनुशासित ढंग से शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों ने प्रतिभागियों से सफेद टी-शर्ट पहनकर रैली में शामिल होने का आग्रह किया है, ताकि एकरूपता के साथ जागरूकता का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया जा सके।

Related Articles