जनगणना-2027: आयुक्त ने किया मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण
जनगणना-2027: आयुक्त ने किया मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य का शनिवार को नगर परिषद आयुक्त एवं नगर चार्ज जनगणना अधिकारी देवीलाल बौचल्या ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुपरवाइजरों और प्रगणकों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने, त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों में सुधार करने तथा गुणवत्तापूर्ण डाटा एचएलओ ऐप पर समय पर सिंक करने के निर्देश दिए। साथ ही सिंक किए गए डाटा की पुनः जांच कर शुद्धता सुनिश्चित करने को कहा।
आयुक्त बौचल्या ने कहा कि जनगणना-2027 का प्रथम चरण अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी डाटा के आधार पर आगामी जनसंख्या गणना की जाएगी। उन्होंने फील्ड कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए डाटा की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना अधिकारी अरुण कुमार जाखड़, सुपरवाइजर स्वाती चौधरी, निशा पूनियां तथा प्रगणक दल मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2199727


