ढाढर में जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला, विधायक हरलाल सहारण ने किसानों को किया संबोधित
ढाढर में जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला, विधायक हरलाल सहारण ने किसानों को किया संबोधित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिले के निकटवर्ती गांव ढाढर में शनिवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण ने किसानों से संवाद कर प्राकृतिक खेती एवं मृदा संरक्षण का संदेश दिया।
विधायक सहारण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों, युवाओं और महिलाओं के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं। उन्होंने किसानों से उर्वरकों के संतुलित उपयोग, खेती की लागत कम करने तथा मिट्टी और जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
आत्मा परियोजना निदेशक डॉ. राजकुमार कुल्हरी ने ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई, मेड़बंदी, नीम आधारित कीटनाशकों एवं जैव उर्वरकों के उपयोग की जानकारी दी। वहीं कृषि संयुक्त निदेशक डॉ. धर्मवीर डूडी ने प्राकृतिक एवं परंपरागत खेती, संतुलित पोषक प्रबंधन तथा जैविक, नैनो एवं सूक्ष्म पोषक उर्वरकों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, महिला कृषकों एवं बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2199727


