[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बनने पर राजेश बजाड़ का अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बनने पर राजेश बजाड़ का अभिनंदन

राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बनने पर राजेश बजाड़ का अभिनंदन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ का जिला अध्यक्ष बनने पर कर्मचारी नेता राजेश बजाड़ का झुंझुनूं नागरिक मंच की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम चंचलनाथ टीले पर संत ओमनाथ महाराज एवं संत विचारनाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ।

मंच संयोजक उमाशंकर महमिया के नेतृत्व में आयोजित समारोह में राजेश बजाड़ का साफा, माला और दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन-पत्र भेंट किया गया। महमिया ने कहा कि बजाड़ ने अपने सौम्य व्यवहार, कर्मठ कार्यशैली और कर्मचारी हितों के प्रति समर्पण से समाज में विशिष्ट पहचान बनाई है।

सम्मान के बाद राजेश बजाड़ ने नागरिक मंच का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी कर्मचारी हितों और जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाते रहेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व आयुक्त राजेन्द्र जोशी, चंद्रप्रकाश धूपिया, अमरनाथ जांगिड़, एडवोकेट सुशील जोशी, विजय सैनी, मनोज व्यास सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles