[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘करोड़पति ड्राइव’ में झुंझुनूं डाक मंडल प्रदेश में प्रथम, 1.82 करोड़ का प्रीमियम जुटाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‘करोड़पति ड्राइव’ में झुंझुनूं डाक मंडल प्रदेश में प्रथम, 1.82 करोड़ का प्रीमियम जुटाया

‘करोड़पति ड्राइव’ में झुंझुनूं डाक मंडल प्रदेश में प्रथम, 1.82 करोड़ का प्रीमियम जुटाया

झुंझुनूं : भारतीय डाक विभाग के झुंझुनूं डाक मंडल ने डाक जीवन बीमा (PLI) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विभाग के विशेष अभियान ‘करोड़पति ड्राइव’ के तहत मंडल ने 1 करोड़ 82 लाख रुपये का नया प्रीमियम अर्जित कर प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया।

अभियान के दौरान झुंझुनूं डाक मंडल ने कुल 1,139 परिवारों को बीमा सुरक्षा कवच प्रदान किया। इनमें 764 नई डाक जीवन बीमा (PLI) तथा 375 नई ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) पॉलिसियां शामिल हैं।

डाक अधीक्षक धर्मपाल ढाका ने बताया कि यह उपलब्धि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के समर्पण, टीम भावना और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क और योजनाबद्ध कार्यशैली के कारण निर्धारित लक्ष्य से आगे बढ़ते हुए यह ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई है। झुंझुनूं डाक मंडल की इस उपलब्धि को विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल किया जा रहा है।

Related Articles