[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाइक चालकों को निशुल्क हेलमेट बांटे:थानाथिकारी ने कहा- परिवार सुरक्षा के लिए पहने हेलमेट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

बाइक चालकों को निशुल्क हेलमेट बांटे:थानाथिकारी ने कहा- परिवार सुरक्षा के लिए पहने हेलमेट

बाइक चालकों को निशुल्क हेलमेट बांटे:थानाथिकारी ने कहा- परिवार सुरक्षा के लिए पहने हेलमेट

पिलानी : पिलानी में निःशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम पुलिस चौकी बस स्टैंड पिलानी पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को आईएसआई मार्क वाले हेलमेट निःशुल्क वितरित किए गए। इन हेलमेट्स को ‘जीवन रक्षक कवच’ के रूप में प्रस्तुत किया गया।

पिलानी थानाधिकारी चंद्रभान ने इस अवसर पर कहा- सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मौतें सिर की चोटों के कारण होती हैं। उन्होंने चालकों से हेलमेट को केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने परिवार की सुरक्षा के लिए पहनने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस का कार्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना भी है।

‘एक हेलमेट, पूरे परिवार की मुस्कान’- अध्यक्ष

जनकल्याण युवा संस्था के अध्यक्ष डॉ. मनोज जांगिड़ ने युवाओं में बाइक चलाते समय हेलमेट न पहनने की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इसी कारण संस्था ने पुलिस के साथ मिलकर यह पहल की है, जिसका लक्ष्य ‘एक हेलमेट, पूरे परिवार की मुस्कान’ है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। हेलमेट प्राप्त करने वाले चालकों ने शपथ ली कि वे भविष्य में बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाएंगे और दूसरों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करेंगे।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मनोज जांगिड़ (अध्यक्ष, जनकल्याण युवा संस्थान शाखा पिलानी), पवन जखोडिया (संरक्षक), डॉ. हरी सिंह साखला और डॉ. अशोक वर्मा शामिल थे। इनके अतिरिक्त, प्रवीण कांस्टेबल, ललित शर्मा एएसआई, अशोक एएसआई, गणेश, प्रवीण पांडिया, किशोर सिंह (मुख्य सुरक्षा अधिकारी बिट्स), पृथ्वी सिंह शेखावत, जय किशन जांगिड़, सुनील जांगिड़, प्रशांत सैन, नरेंद्र गुर्जर, सुदेश कुल्हरी, अनिल महला, रविंद्र शर्मा, विजय सागवान, संस्था के कार्यकर्ता, पुलिस स्टाफ और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles