श्रीमाधोपुर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर:नाले चोक होने से सड़कों पर फैला गंदा पानी, ईओ बोले- टेंडर जारी, 15 जून से पहले पूरा होगा काम
श्रीमाधोपुर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर:नाले चोक होने से सड़कों पर फैला गंदा पानी, ईओ बोले- टेंडर जारी, 15 जून से पहले पूरा होगा काम
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर में मानसून से पहले सफाई व्यवस्था बदहाल है। कई प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में नाले कीचड़ व कचरे से अटे पड़े हैं, जिससे जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। यह स्थिति स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। शहर के सीकर बाजार, पुराना बस स्टैंड के पास निजी गर्ल्स कॉलेज के सामने, गायत्री मंदिर के सामने वाली गली, लोकनाथका मोहल्ला और एमजी कॉलेज रोड जैसे कई क्षेत्रों में समय से कचरा नहीं उठाया जा रहा है। इसके कारण इन इलाकों में दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि एमजी कॉलेज रोड और सीकर बाजार क्षेत्र के नाले कीचड़, प्लास्टिक और अन्य कचरे से पूरी तरह चोक हो गए हैं। हल्की बारिश में भी नालों का गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। लोगों को आशंका है कि मानसून के दौरान भारी बारिश होने पर शहर में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सफाई नहीं हुई तो बरसात में हालात और बिगड़ जाएंगे।

सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी
इस संबंध में नगरपालिका अधिशासी अधिकारी (ईओ) डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि नालों की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 15 जून से पहले शहर के सभी नालों की सफाई करवा दी जाएगी। डॉ. कुमार ने यह भी आश्वस्त किया कि जिन स्थानों पर कचरे के ढेर लगे होने की सूचना मिली है, वहां कर्मचारियों को भेजकर दो घंटे के भीतर सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2199266


