[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानसून से पहले नालों की सफाई और अतिरिक्त मोटर लगाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

मानसून से पहले नालों की सफाई और अतिरिक्त मोटर लगाने की मांग

मानसून से पहले नालों की सफाई और अतिरिक्त मोटर लगाने की मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : मानसून से पूर्व जलभराव की समस्या से निपटने के लिए वार्ड नंबर 5 निवासी सामाजिक कार्यकर्ता इस्माइल तंवर ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वार्ड के नालों की सफाई करवाने तथा मड़पम्प पर अतिरिक्त 30 एचपी मोटर लगाने की मांग की गई।

तंवर ने कहा कि समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं होने से बारिश के दौरान आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस पर अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत ने संबंधित ठेकेदार को नालों की सफाई के निर्देश देते हुए समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। त्वरित कार्रवाई पर इस्माइल तंवर ने ईओ का आभार जताया।

Related Articles