विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री सनातन धर्म समिति ने किया वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री सनातन धर्म समिति ने किया वृक्षारोपण
खेतड़ी नगर : विश्व पर्यावरण दिवस एवं श्री सनातन धर्म समिति के सम्मानित सदस्य राजेश दोचानिया के जन्मदिवस के अवसर पर श्री सनातन धर्म समिति परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना ने किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष राजेश ढाडेल, महामंत्री अभिषेक पारीक, मंदिर मंत्री विमल शर्मा, प्रसार मंत्री रमेश पांडे, धर्मशाला मंत्री श्रवण सेन, समाजसेवी धर्मपाल कुमावत सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के लिए पौधारोपण एवं पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2198145

