एनएच-52 पर बोलेरो की टक्कर से किशोर की मौत, परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम
एनएच-52 पर बोलेरो की टक्कर से किशोर की मौत, परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : नेशनल हाईवे-52 पर कंटेवा मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पैदल जा रहे किशोर को तेज गति से आ रही बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी।
लक्ष्मणगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान सीकर निवासी 14 वर्षीय रियाज पुत्र नदीम के रूप में हुई है। रियाज कंटेवा मोड़ के पास पैदल जा रहा था, तभी मोदी कॉलेज की ओर से आ रही बोलेरो गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल रियाज को तत्काल लक्ष्मणगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो गाड़ी को जब्त कर लक्ष्मणगढ़ थाने में खड़ा करवाया। वहीं शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2192509


