डाबला रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा:मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, मौत; एक दिन पहले घर से निकले थे
डाबला रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा:मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, मौत; एक दिन पहले घर से निकले थे
पाटन : पाटन क्षेत्र के डाबला रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) रेलवे लाइन पर हुआ। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
डाबला थानाधिकारी मनोज कुमार भाटीवाड़ ने बताया- उन्हें फोन पर जानकारी मिली थी कि डाबला रेलवे स्टेशन के सामने डीएफसी रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया है। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को जीलो अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। शिनाख्त के दौरान मृतक की पहचान नीमकाथाना निवासी उमेश अग्रवाल के रूप में हुई। इसके बाद उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई।
मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। थानाधिकारी ने बताया कि मृतक उमेश अग्रवाल घटना से एक दिन पहले कहीं जाने के लिए घर से निकले थे। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2208417


