रींगस में पानी की टंकी का स्टैंड टूटा:पेयजल आपूर्ति के लिए लगाई गई थी, घटिया निर्माण का आरोप
रींगस में पानी की टंकी का स्टैंड टूटा:पेयजल आपूर्ति के लिए लगाई गई थी, घटिया निर्माण का आरोप
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
रींगस : रींगस कस्बे में पेयजल आपूर्ति के लिए स्थापित एक पानी की टंकी का स्टैंड पानी भरते ही टूट गया। भीषण गर्मी के बीच हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नगर पालिका द्वारा जैतूसर रोड पर स्थापित यह टंकी पानी भरने के तुरंत बाद लोहे के स्टैंड सहित धराशायी हो गई। इस हादसे में टंकी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
क्षतिग्रस्त टंकी को भरा
क्षेत्र में गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रही महिलाओं ने क्षतिग्रस्त टंकी से ही पानी भरना शुरू कर दिया। यह घटना इलाके में पानी की गंभीर किल्लत को उजागर करती है। नगर पालिका ने कस्बे के छह अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार की पानी की टंकियां लोहे के स्टैंड पर स्थापित की हैं। इन टंकियों को भीषण गर्मी के कारण कई वार्डों में पानी की गंभीर कमी को देखते हुए लगाया गया था।
स्थानीय लोगों ने इस घटना को घटिया निर्माण और कार्य में लापरवाही का परिणाम बताया है। वार्ड 25 के निवासियों ने आरोप लगाया है कि उनके क्षेत्र में पानी की भारी कमी है और पालिका ने इस कार्य में अनदेखी की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2185676


