[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा:पेट्रोल-डीजल, खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर जताया रोष, आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा:पेट्रोल-डीजल, खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर जताया रोष, आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा:पेट्रोल-डीजल, खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर जताया रोष, आंदोलन की चेतावनी

श्रीमाधोपुर : बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के विरोध में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्रीमाधोपुर ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें आमजन को तत्काल राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई।

कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- जरूरत की वस्तुओं के बढ़ रहे दाम

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि महंगाई ने आमजन, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। खाद्य सामग्री, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और दैनिक जरूरत के सामान के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे परिवारों का बजट बिगड़ गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से परिवहन लागत में वृद्धि हुई है, जिसके परिणामस्वरूप हर वस्तु महंगी होती जा रही है।

आरोप- महंगाई को नियंत्रित करने में असफल

आंदोलन की चेतावनी दी

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की, तो पार्टी आम जनता के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन शुरू करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामप्रकाश सैनी, नीमकाथाना जिला अध्यक्ष प्रो. जी.एन. घसिया, विधानसभा प्रभारी महेंद्र लाम्बा, युवा नेता कुणाल सिंह शेखावत, ओबीसी जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे। इस अवसर पर राकेश तिवाड़ी, मदन चौहान, अजीतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष, लालबहादुर सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles