लक्ष्मणगढ़ में अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर किया जागरूक:मिथकों और भ्रांतियों को दूर करने का संदेश
लक्ष्मणगढ़ में अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर किया जागरूक:मिथकों और भ्रांतियों को दूर करने का संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में बुधवार को अंतराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बाल विकास परियोजना कार्यालय में हुआ और विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।
पर्यवेक्षक निर्मला कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं में माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य प्रबंधन और एनीमिया की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। बाल विकास परियोजना अधिकारी हरिकृष्ण ने इस बात पर जोर दिया कि माहवारी एक प्राकृतिक और सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है, जिसके प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान ‘लाल डॉट अभियान’ के माध्यम से माहवारी से जुड़े मिथकों, भ्रांतियों और सामाजिक वर्जनाओं को दूर करने का संदेश दिया गया। एएनएम मंजू देवी ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी देते हुए स्वच्छ एवं सुरक्षित सेनेटरी नैपकिन के उपयोग तथा उन्हें समय-समय पर बदलने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ग्राम साथिन, शहरी महिलाएं और किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2208435


