[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तहसीलदार के तबादले पर पुनर्विचार की मांग:राजस्व कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तहसीलदार के तबादले पर पुनर्विचार की मांग:राजस्व कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा

तहसीलदार के तबादले पर पुनर्विचार की मांग:राजस्व कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा

खेतड़ी : खेतड़ी में राजस्थान तहसीलदार सेवा परिषद ने कुचामन सिटी के तहसीलदार कल्याण ईनाणिया के ट्रांसफर आदेश पर पुनर्विचार की मांग की है। परिषद ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सुनील चौहान को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। ईनाणिया का ट्रांसफर कुचामन सिटी से गांधेली कला, जिला बांसवाड़ा किया गया है।

परिषद का कहना है कि संयुक्त शासन सचिव (राजस्व) द्वारा जारी यह आदेश बिना किसी निष्पक्ष जांच के इतनी जल्दबाजी में लिया गया है, जो उचित नहीं है। उन्होंने इस निर्णय पर तत्काल पुनर्विचार की अपील की है।

राजस्थान तहसीलदार सेवा परिषद ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि स्थानांतरण आदेश के कारणों की निष्पक्ष समीक्षा कर पुनर्विचार किया जाए। साथ ही, परिषद ने प्रशासनिक निष्पक्षता बनाए रखने और लोकसेवकों को प्रोत्साहित करने वाली पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

इस ज्ञापन की प्रतिलिपि राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री, मुख्य सचिव, राजस्व मंडल अध्यक्ष, प्रमुख सचिव राजस्व विभाग तथा निदेशक राजस्व मंडल को भी भेजी गई है। ज्ञापन सौंपते समय तहसीलदार सुनील कुमार, नायब तहसीलदार सुखदेव, विजेश, अमित कुमार, सुरेंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles