तोगड़ कला में 40 साल पुरानी पानी की टंकी जर्जर:तकनीकी निरीक्षण करवाने की मांग, एईएन को लिखा पत्र
तोगड़ कला में 40 साल पुरानी पानी की टंकी जर्जर:तकनीकी निरीक्षण करवाने की मांग, एईएन को लिखा पत्र
नवलगढ़ : नवलगढ़ की ग्राम पंचायत तोगड़ा कला में स्थित लगभग 40 वर्ष पुरानी ओवरहेड पानी की टंकी अब ग्रामीणों और ग्राम सचिवालय आने-जाने वाले लोगों के लिए खतरा बन गई है। टंकी की जर्जर हालत को देखते हुए ग्राम पंचायत प्रशासक निशा संजीव कुमार ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासक द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि गांव में बनी ये ओवरहेड पानी की टंकी पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है और इसकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। टंकी के आस-पास ग्राम सचिवालय स्थित है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण विभिन्न कार्यों के लिए आते-जाते रहते हैं। ऐसे में किसी भी समय टंकी का कोई हिस्सा गिरने या पूरी संरचना ढहने से गंभीर जनहानि की आशंका बनी हुई है।

टंकी के तकनीकी निरीक्षण की मांग
पत्र में मांग की गई है कि विभागीय अधिकारियों द्वारा टंकी का तकनीकी निरीक्षण करवाया जाए। यदि टंकी मरम्मत योग्य पाई जाती है, तो जल्दी मरम्मत कराकर उसे सुरक्षित बनाया जाए। अन्यथा, संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए इसे तत्काल प्रभाव से ध्वस्त किया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जर्जर अवस्था में खड़ी यह टंकी प्रशासनिक लापरवाही का प्रतीक बन गई है। लोगों ने भी विभाग से जल्द निर्णय लेकर सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। जलदाय विभाग से इस गंभीर मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2185293


