बाबूलाल सैनी शेखावाटी संभाग प्रभारी नियुक्त:सूर्यवंशी क्षत्रिय महासभा राजस्थान ने दो साल के लिए सौंपी जिम्मेदारी
बाबूलाल सैनी शेखावाटी संभाग प्रभारी नियुक्त:सूर्यवंशी क्षत्रिय महासभा राजस्थान ने दो साल के लिए सौंपी जिम्मेदारी
खेतड़ी : सूर्यवंशी क्षत्रिय महासभा (रजि.) राजस्थान ने संगठन का विस्तार करते हुए बाबूलाल सैनी को शेखावाटी संभाग प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मई 2026 से आगामी दो वर्षों के लिए प्रभावी होगी। बाबूलाल सैनी गोठड़ा कॉपर, खेतड़ी नगर के निवासी हैं।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेश कुमार सैनी ने यह घोषणा की। बाबूलाल सैनी की नियुक्ति प्रदेश मीडिया प्रभारी सुभाष चौबदार की अनुशंसा पर की गई है। संगठन ने बाबूलाल सैनी के सामाजिक कार्यों, समाज सेवा और संगठन के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
नियुक्ति पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि बाबूलाल सैनी भविष्य में भी राष्ट्रहित और समाजहित के कार्यों को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से आगे बढ़ाएंगे। उनसे संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपेक्षा है।
बाबूलाल सैनी की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, समाजबंधुओं और परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेश कुमार सैनी और प्रदेश मीडिया प्रभारी सुभाष चौबदार सहित कई पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में शेखावाटी संभाग में संगठन और अधिक सशक्त होगा, समाज हित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2185499


