उदयपुरवाटी के शूटर शिवांश खाखिल का चयन:स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा, प्री-स्टेट में किया क्वालीफाई
उदयपुरवाटी के शूटर शिवांश खाखिल का चयन:स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा, प्री-स्टेट में किया क्वालीफाई
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के शूटर शिवांश खाखिल ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। इस प्रदर्शन के बाद उनका चयन 24वीं राजस्थान स्टेट चैंपियनशिप के लिए हुआ है। ये प्रतियोगिता राजस्थान राज्य खेल परिषद के तत्वावधान में जगतपुरा, जयपुर स्थित आरएससी ओएसिस शूटिंग रेंज पर 29 मई से 3 जून तक आयोजित की गई थी। शिवांश खाखिल ने इसमें 315 अंक प्राप्त किए।
अब शिवांश 14 से 29 जून तक इसी शूटिंग रेंज पर होने वाली 24वीं राजस्थान स्टेट चैंपियनशिप (2024) में भाग लेंगे। शिवांश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और प्रशिक्षकों को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर भाजपा नेता यतेंद्र सैनी, बीरबल सिंह खाखिल, डॉ.अनीता खाखिल, अर्जुन सिंह ओलखा और जयदेव सैनी सहित कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2185499


