[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

JEE में चयन होने पर विद्यार्थी का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

JEE में चयन होने पर विद्यार्थी का सम्मान

JEE में चयन होने पर विद्यार्थी का सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान 

बिसाऊ : राजस्थान पी.जी. कॉलेज, बिसाऊ के बी.एससी प्रथम वर्ष के छात्र योगेश कुमार प्रजापत (पुत्र बनारसी लाल प्रजापत, मलसीसर) का JEE में चयन होने पर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने छात्र को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

योगेश कुमार ने JEE Main में 97.54 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र और संस्थान का नाम रोशन किया। इस अवसर पर डॉ. प्रताप सिंह ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि योगेश के पिता बनारसी लाल प्रजापत मजदूरी कर अपने बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन करते हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

इस मौके पर कॉलेज स्टाफ के प्यारेलाल, संतपाल सिंह, धर्मपाल सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles