[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आपणी योजना डेम पर वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आपणी योजना डेम पर वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का आयोजन

आपणी योजना डेम पर वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का आयोजन

चूरू : वंदे गंगा: जल संरक्षण जन अभियान के तहत मंगलवार को तारानगर उपखंड मुख्यालय स्थित आपणी योजना डेम पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, उपखंड अधिकारी प्रियंका कड़ेला सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जल पूजन और पौधारोपण कर जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

रामगोपाल सुथार ने कहा कि जल और पेड़ जीवन के आधार हैं तथा जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने वर्षा जल संचयन, टांकों के निर्माण और पानी की बर्बादी रोकने का आह्वान किया। राकेश जांगिड़ ने कहा कि जल संरक्षण समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पक्षियों के लिए परिंडे बांधे तथा जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर तहसीलदार हनुमानसिंह, अनूप खंडेलवाल, रेंजर सुरेन्द्र सिंह, पीएचईडी अतिरिक्त मुख्य अभियंता रमेश कुमार राठी, नगर पालिका ईओ अजय प्रताप सिंह, राजेश जांगिड़, आनंद सिंह, प्रकाश चौधरी, बीडीओ छगन छिम्पा, सीबीईओ बबलेश शर्मा, फोरेस्टर सुनील बागड़ी, त्रिलोक रैगर, राजेंद्र जोईया, रणजीत तंवर सहित अन्य मौजूद रहे। उपस्थितों ने पक्षियों के लिए परिंडे बांधे और जल संरक्षण का संकल्प लिया।

Related Articles