वंदे गंगा अभियान के तहत डिस्कॉम ने किया पौधारोपण, जल पूजन व श्रमदान
वंदे गंगा अभियान के तहत डिस्कॉम ने किया पौधारोपण, जल पूजन व श्रमदान
झुंझुनूं : ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत बुधवार को अजमेर डिस्कॉम द्वारा जिले में पौधारोपण, जल पूजन और श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए। एसई कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र भांबू, जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पीपल पूजन कर पौधारोपण किया तथा आमजन को पौधे वितरित किए।
अधीक्षण अभियंता महेश टीबड़ा ने बताया कि जिलेभर के विद्युत ग्रिड सब-स्टेशनों एवं ट्रांसफॉर्मरों के आसपास सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर शुरू हुआ यह अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह अभियान वर्षभर जनसहभागिता के साथ जारी रहना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2184933


