व्हाट्सएप पर प्राप्त जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र भी मान्य, दोबारा सत्यापन की जरूरत नहीं
व्हाट्सएप पर प्राप्त जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र भी मान्य, दोबारा सत्यापन की जरूरत नहीं
झुंझुनूं : नगर परिषद के रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन अरुण जाखड़ ने बताया कि पहचान पोर्टल से जारी डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, जो सीधे लाभार्थी के व्हाट्सएप पर भेजे जाते हैं, पूरी तरह वैध एवं मान्य हैं। इन्हें अस्पताल, बैंक, स्कूल तथा अन्य संस्थानों द्वारा स्वीकार किया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि लाभार्थी व्हाट्सएप पर प्राप्त डिजिटल प्रमाण पत्र का प्रिंट निकालकर कहीं भी उपयोग कर सकते हैं। यदि किसी संस्था को प्रमाण पत्र की सत्यता पर संदेह हो तो वह प्रमाण पत्र पर अंकित क्यूआर कोड स्कैन कर अथवा पहचान पोर्टल के माध्यम से उसका सत्यापन कर सकती है।
अरुण जाखड़ ने कहा कि पहले नागरिकों को डिजिटल प्रति मिलने के बाद भी प्रमाणित प्रति के लिए नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब घर बैठे प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से समय और श्रम दोनों की बचत होगी।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा आवेदन प्राप्त होने के दिन ही प्रमाण पत्र जारी करने का प्रयास किया जाता है, जबकि ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का निस्तारण अधिकतम तीन दिनों के भीतर कर दिया जाता है। इससे जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बन गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2184940

