फर्जी CA बनकर जनता को गुमराह करने वालों पर कसेगा शिकंजा
ICAI झुंझुनूं शाखा की पहल, मामला केंद्रीय अनुशासन समिति को भेजा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) का झूठा दावा कर जनता को गुमराह करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है। आईसीएआई की झुंझुनूं शाखा ने ऐसे ही एक मामले में त्वरित कदम उठाते हुए पूरी रिपोर्ट आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए ICAI मुख्यालय को भेज दी है।
क्या है पूरा मामला
शाखा को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्वयं को “चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)” बताकर विभिन्न व्यावसायिक पहचान पत्रों और प्रचार सामग्री में इस पदनाम का उपयोग कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए झुंझुनूं शाखा ने संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।
स्वीकार की गलती, दिया लिखित आश्वासन
नोटिस के जवाब में व्यक्ति ने लिखित रूप से स्वीकार किया कि वह भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) का सदस्य नहीं है। उसने अपनी गलती पर खेद जताते हुए भविष्य में स्वयं को CA के रूप में प्रस्तुत नहीं करने और किसी भी ऐसी सामग्री, पदनाम या अभिव्यक्ति का उपयोग नहीं करने का आश्वासन दिया, जिससे वह CA प्रतीत हो।
अब ICAI करेगा आगे की कार्रवाई
शाखा ने प्राप्त शिकायत, तथ्यों और स्वीकारोक्ति पत्र को संज्ञान में लेते हुए पूरा प्रकरण ICAI के सचिव तथा अनुशासन निदेशालय/अनुशासनात्मक समिति को अग्रेषित कर दिया है। अब इस पर केंद्रीय स्तर से वैधानिक कार्रवाई होगी।
शाखा पदाधिकारियों की दो टूक
JHUNJHUNU BRANCH OF CIRC OF ICAI के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया: “चार्टर्ड अकाउंटेंट” पदनाम, CA उपाधि और CA लोगो का उपयोग केवल ICAI के सदस्य रजिस्टर में दर्ज व्यक्ति ही कर सकते हैं। गैर-सदस्य द्वारा ऐसा करना पेशे की गरिमा के खिलाफ है और दंडनीय अपराध है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति बिना ICAI सदस्यता के स्वयं को CA, Chartered Accountant, Practicing CA या इसी तरह के भ्रामक पदनाम से प्रचारित करेगा, उसके खिलाफ शिकायत मिलने पर सीधी कार्रवाई की जाएगी।
जनता से अपील
शाखा ने आमजन, व्यापारिक संस्थानों और करदाताओं से आग्रह किया है कि किसी भी पेशेवर की सेवाएं लेने से पहले ICAI की वेबसाइट पर जाकर उसकी सदस्यता संख्या जरूर जांच लें। इससे धोखाधड़ी और भ्रामक प्रतिनिधित्व से बचा जा सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2178210

