[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयसिंहपुरा के पास डीजल टैंकर पलटा:ग्रामीणों ने ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला, कई घंटों तक लगा रहा जाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

जयसिंहपुरा के पास डीजल टैंकर पलटा:ग्रामीणों ने ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला, कई घंटों तक लगा रहा जाम

बड़बर-बुहाना रोड पर डीजल टैंकर पलटा:देर रात हुए हादसे में बड़ा नुकसान टला, ड्राइवर सुरक्षित

बुहाना : बुहाना थाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा गांव के पास देर रात पेट्रोल-डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना रात करीब 12 बजे हुई, जब टैंकर बुहाना से सूरजगढ़ की ओर जा रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

टैंकर पलटने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पेट्रोल और डीजल से भरे टैंकर के पलटने की खबर तेजी से फैलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। लोगों को आशंका थी कि यदि टैंकर में आग लग जाती या कोई अन्य दुर्घटना होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद टैंकर को सड़क से हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई। करीब तीन से चार क्रेनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद टैंकर को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया जा सका। इस दौरान यातायात प्रभावित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर बुहाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाली। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही किसी प्रकार का विस्फोट या आगजनी की घटना हुई।

Related Articles