रानोली में दर्दनाक हादसा:ट्रेन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी
रानोली में दर्दनाक हादसा:ट्रेन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी
रानौली : कस्बे के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। रानोली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
मृतक की पहचान रानोली निवासी कैलाश पाराशर पुत्र गजानंद पाराशर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक रेलवे ट्रैक के पास था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
रानोली पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटवाया और घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2178030


