[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ में मकान निर्माण पर फिर विवाद:ईओ पर व्यक्तिगत रंजिश का आरोप, स्वीकृति फर्जी बताई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ में मकान निर्माण पर फिर विवाद:ईओ पर व्यक्तिगत रंजिश का आरोप, स्वीकृति फर्जी बताई

रतनगढ़ में मकान निर्माण पर फिर विवाद:ईओ पर व्यक्तिगत रंजिश का आरोप, स्वीकृति फर्जी बताई

रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ शहर के वार्ड 17 में एक मकान निर्माण को लेकर पिछले 15 दिनों में दूसरी बार विवाद खड़ा हो गया। पालिका के सफाई निरीक्षक दर्जनों कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क पर रखी निर्माण सामग्री को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद हंगामा हो गया।

यह मकान मंजू कंवर और उनके पति गोविंदसिंह द्वारा पंचायत समिति के पास बनवाया जा रहा है। गोविंदसिंह ने बताया कि उनके पास भवन निर्माण की स्वीकृति है, लेकिन पालिका अधिशासी अधिकारी (ईओ) व्यक्तिगत रंजिश के चलते यह कार्रवाई कर रहे हैं।

भवन निर्माणकर्ता को नोटिस जारी किया गया

मंजू कंवर के अधिवक्ता संजय कटारिया ने बताया कि पूर्व में जब पालिका ने सामग्री जब्त करने की कार्रवाई की थी, तब मंजू कंवर ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उस समय ईओ ने न्यायालय में जवाब दिया था कि भविष्य में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद, पालिका कर्मचारी अचानक फिर मौके पर पहुंचे और सामग्री जब्त करने लगे, जिससे फिर विवाद हुआ। पालिका कर्मचारियों ने कुछ सामग्री जब्त कर ईओ को रिपोर्ट सौंपी है, जिसके बाद भवन निर्माणकर्ता को नोटिस जारी किया गया है।

एक-दूसरे पर लगाए आरोप

इस दौरान पालिका के एसआई शुभकरण चांवरिया ने बताया कि गोविंदसिंह ने उन पर शराब पीकर ड्यूटी करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, गोविंदसिंह का कहना है कि सफाई निरीक्षक ने उन्हें जातिसूचक गालियां निकालने के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी है।

ईओ ने मकान निर्माण की स्वीकृति को फर्जी बताया

जब इस संबंध में ईओ डॉ. सहदेव चारण से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मंजू कंवर के नाम से जो मकान निर्माण की स्वीकृति है, वह कूटरचित (फर्जी) है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण स्वीकृति पर लगे नंबर प्लॉट के पट्टे के हैं और तत्कालीन ईओ के हस्ताक्षर भी फर्जी हैं। ईओ ने बताया कि प्लॉट का पट्टा नगरपालिका द्वारा जारी किया गया है, लेकिन निर्माण स्वीकृति पालिका द्वारा जारी नहीं की गई है।

Related Articles