[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों को मांगों के समाधान का इंतजार:आंदोलन शुरू किया, मांगें पूरी नहीं तो 1 जुलाई से काम नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों को मांगों के समाधान का इंतजार:आंदोलन शुरू किया, मांगें पूरी नहीं तो 1 जुलाई से काम नहीं

पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों को मांगों के समाधान का इंतजार:आंदोलन शुरू किया, मांगें पूरी नहीं तो 1 जुलाई से काम नहीं

सादुलपुर : पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के समाधान के लिए चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को राजगढ़ पंचायत समिति उपशाखा के कर्मचारियों ने उपखंड अधिकारी और विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र जाखड़ और दिनेश पूनिया ने बताया- पंचायतीराज संस्थाओं में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारियों की विभिन्न मांगें लंबे समय से लंबित हैं। प्रदेशभर के लगभग 16 हजार कर्मचारी पिछले ढाई वर्षों से इन न्यायोचित मांगों के समाधान का इंतजार कर रहे हैं।

जल्द समाधान की मांग

6 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

इसके बाद, 6 जुलाई को जयपुर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव और 7 जुलाई को जलमहल पर प्रेस वार्ता के साथ सामूहिक जल समाधि जैसे आंदोलनात्मक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि- मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों का समय पर समाधान होने से पंचायतीराज संस्थाओं के प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने सरकार से त्वरित निर्णय लेकर आंदोलन की आवश्यकता को समाप्त करने का आग्रह किया।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान दिनेश पूनिया, संजय, सरस्वती, सरोज, मोती, हरिकेश, दौलतराम, जगदीश दायमा, गणेश, बबलू, अजीत, गुरुदयाल सिंह, अनिल, सिकेन्द्र, नरेंद्र, पवन कुमार और संदीप सहित कई मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles