[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माकपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

माकपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन संपन्न

पिनरई विजयन के ठिकानों पर ईडी कार्रवाई के विरोध में रैली निकाल प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

झुंझुनूं : भारत की कम्युनिस्ट Party (मार्क्सवादी) के राज्य स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। शिविर के दौरान केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में माकपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

प्रशिक्षण शिविर के पहले सत्र में दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर राजीव कुँवर ने पार्टी कार्यक्रम पर विस्तार से विचार रखते हुए कहा कि गरीब, मजदूर, छात्र और नौजवानों के अधिकारों के लिए संघर्ष की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की संपत्ति को देशी-विदेशी निजी कंपनियों के हवाले किया जा रहा है, जिसके खिलाफ माकपा मजबूती से लड़ाई लड़ेगी।

इसके बाद माकपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर भवन से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान सीकर सांसद कामरेड अमराराम ने कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कमजोर करने और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का प्रयास कर रही है।

भादरा के पूर्व विधायक कामरेड बलवान पूनिया ने कहा कि केरल में पिनरई विजयन के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि केरल देश का पहला ऐसा राज्य बना जिसने अति गरीबी को समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए।

प्रशिक्षण शिविर के दूसरे सत्र में कामरेड आर. अरुण कुमार ने पार्टी संगठन पर चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी जनता की जनवादी क्रांति के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पूंजीपति, जमींदार और साम्राज्यवाद के खिलाफ जनता का जनवादी मोर्चा संघर्ष करेगा।

उन्होंने पार्टी प्रतिज्ञा, सदस्यता रिकॉर्ड, सदस्यता नवीनीकरण के पांच सूत्रीय मापदंड, सदस्यता जांच, फीस, पार्टी सदस्यों के अधिकार एवं कर्तव्य, अखिल भारतीय पार्टी कांग्रेस, केंद्रीय समिति तथा पार्टी संविधान पर विस्तृत जानकारी दी।

माकपा नेताओं ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन वरिष्ठ पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी।

Related Articles