नवलगढ़ में सांडों का बढ़ता आतंक बना चिंता का विषय, राह चलते पर हमला, प्रशासन की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
नवलगढ़ में सांडों का बढ़ता आतंक बना चिंता का विषय, राह चलते पर हमला, प्रशासन की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : शहर में बेसहारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को गणेशपुरा निवासी रमाकांत पारीक उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए, जब एक सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से सांड को वहां से हटाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रमाकांत पारीक अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी अचानक सड़क पर घूम रहे सांड ने उन पर हमला बोल दिया। सांड के जोरदार हमले से वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर पर बेड रेस्ट की सलाह दी है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है, वहीं स्थानीय नागरिकों में प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
शहरवासियों का कहना है कि नवलगढ़ में लंबे समय से बेसहारा पशु मुख्य बाजारों, गलियों और सड़कों पर घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को तुरंत पकड़कर उचित स्थान पर भिजवाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2172365


