गोगाजी मंदिर में तीसरी बार चोरी, दानपात्र और डीवीआर ले गए चोर
गोगाजी मंदिर में तीसरी बार चोरी, दानपात्र और डीवीआर ले गए चोर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के धमोरा गांव स्थित गोगाजी मंदिर में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए दानपात्र, चांदी के छत्र और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर चोरी कर ली। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर मंदिर के पुजारी रोजाना की तरह आरती करने के बाद मंदिर के ताले लगाकर घर चले गए थे। शाम को जब वे पुनः आरती करने पहुंचे तो मंदिर के ताले टूटे हुए मिले।
अंदर जाकर देखने पर दानपात्र टूटा हुआ था तथा सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी गायब मिली। चोर मंदिर में लगे कैमरों को भी तोड़कर अपने साथ ले गए। विजय सिंह पुत्र धोकलराम निवासी भाखरो की ढाणी, धमोरा ने गुढ़ागौड़जी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि चोर करीब 40 हजार रुपये नकद तथा पांच चांदी के छत्र चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई विधाधर सिंह को सौंपी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में यह तीसरी चोरी की वारदात है, जिससे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2172365


